Love Poem in Hindi | अनुरागी मन कविता

शेयर करें!

Love kavita in hindi में आप पढ़ने जा रहे है “अनुरागी मन कविता” यह एक hindi prem kavita है। आप को यह new poem in hindi पसंद आएगी।


तन अनुरागी, मन अनुरागी 
अब तो ये जीवन अनुरागी

जीवन पथ पर चलते चलते 
संघर्षों में पलते पलते 
हो गया था मन बैरागी
तन अनुरागी मन अनुरागी
अब तो ये जीवन अनुरागी 


इस कविता को भी जरूर पढ़ें Prem kavita in hindi -हुई राधिका कृष्ण दिवानी


 जुदाई तेरी ना सह पाऊँ 
तुम बिन एक पल ना रह पाऊँ 
तुझसे मन की लग्न है लागी 
तन अनुरागी मन अनुरागी
अब तो ये जीवन अनुरागी 

 जीवन की इस बगिया में तेरे प्यार का फूल खिलाया है
धन्य हुई हूं पाकर तुमको,जो मांगा वो पाया है
 मेरी तो किस्मत है जागी
तन अनुरागी मन अनुरागी
अब तो ये जीवन अनुरागी 

 मेरी अंधेरी रातों को तूने रोशन कर दिया
सुने सुने जीवन को खुशियों से भर दिया
दुनिया की रस्में है त्यागी
तन अनुरागी मन अनुरागी 
अब तो ये जीवन अनुरागी!!


दोस्तों, आपको यह अनुरागी मन कविता कैसी लगी अपने Comments के माध्यम से ज़रूर बताइयेगा। इसे अपने Facebook दोस्तों के साथ Share जरुर करे। ऐसी ही और कविता पढ़ने के लिए shayaribell.com को follow जरूर करें।

Written by:- Minakshi Kundu
Image credit:- canva.com, freepik.com


शेयर करें!

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *