Short moral story in hindi – मेहनत का फल
Short moral story in hindi में आप पढ़ने जा रहे है हिंदी की कहानी “मेहनत का फल” यह एक प्रेरक कहानी, इस new moral story in hindi में आप पढ़ेंगे, दो भाइयों की कहानी जो हमे सिखाती है मेहनत करके अपने लक्ष्य को पाना। यह कहानी बच्चों (hindi moral story for kids) को अच्छी सीख देती है।

किसी गांव में दो भाई रहते थे, राजीव और रविंद्र। बचपन में ही उनके पिता की मृत्यु हो गई थी इसी वजह से वे दोनों ज्यादा पढ़ लिख नहीं पाए थे। खेती-बाड़ी से ही घर का गुजारा हो रहा था। लेकिन समय के साथ-साथ उन्होंने खेती में भी रुचि लेनी बंद कर दी और अपने खेतों को ठेकेदार को ठेके पर देकर हर वर्ष घर बैठे पैसे लेने लगे।
समय बदला और उनकी शादियां हो गई। अब रविंद्र के दो बेटे थे और राजीव के पास दो बेटियां व एक बेटा था। परिवार बढ़ जाने के कारण घर के खर्च भी बढ़ रहे थे। घर में छोटी-छोटी बातों को लेकर समस्याएं होने लगी तो दोनों भाइयों ने अलग-अलग होना सही समझा।
रविंद्र कुछ काम करना ही नहीं चाहता था। वह निठल्ला हो चुका था। सारा दिन घर पर पड़ा रहता था। खाना खाता और सो जाता, इसी वजह से उसके घर में कलह रहने लगी, क्योंकि वह अपने बच्चों की जरूरतें भी पूरी नहीं कर पा रहा था।
वहीं दूसरी ओर, राजीव ने बिजली के उपकरणों जैसे पंखे, कूलर, एसी आदि की मरम्मत करना सीख लिया था। उसने छोटी सी शुरुआत की और धीरे-धीरे उसके काम की तारीफ पूरे गांव में होने लगी। उसका काम भी बढ़ गया और आमदनी भी अच्छी होने लगी। वह अपने बच्चों की सभी जरूरतें पूरी करता था। और वह अपने परिवार के साथ बहुत खुश था।
राजीव ने अपनी मेहनत और लगन से अपने जीवन को सुखी बनाया था। वह भी सोच सकता था कि उसे पढ़ना लिखना तो आता नहीं है तो वह कुछ नहीं कर सकता है। लेकिन उसने बिना कोई बहाना बनाए पूरी लगन से काम को सीखा और दिन प्रतिदिन उसमें सुधार भी किया। अपने सुखी जीवन के लिए एक सही रास्ता ढूंढा। अगर वह रविंद्र की तरह आलसी और निठल्ला हो जाता तो उसका जीवन भी दुखों में गुजरता।
शिक्षा (Moral of the story)- मेहनत व लगन से हम कुछ भी हासिल कर सकते हैं।
दोस्तों, आपको यह short hindi moral story कैसी लगी, हमे comment करके जरूर बताएं। ऐसी ही और moral story, funny story, motivation story पढ़ने के लिए shayaribell.com को follow करना न भूलें।
धन्यवाद !
Written by:- Minakshi Kundu
Image credit:- vecteezy.com, canva.com
Related Posts

Best Story of Gautam Buddha in Hindi: गौतम बुद्ध की कहानी

Biography of Maharana Pratap | महाराणा प्रताप की जीवन कथा

Moral Short Story in hindi | कुम्हार की सच्चाई
About The Author
shayaribell
shayaribell में बड़ी संख्या और अद्वितीय शायरी संग्रह है। हमारे पास शायरी इमेज, qoutes images , गुड मॉर्निंग इमेज, गुड नाइट इमेज, कवितायेँ, कहानियां का संग्रह है।