Horror Storys in Hindi: व्हाइट हाउस में आत्मा डरावनी कहानियाँ 

शेयर करें!

Horror Storys in Hindi: आज के लेख में हम आपके लिए भूतों की कहानी (Bhoot ki Kahani) लेकर आए है। ये Horror Story in Hindi व्हाइट हाउस, अमेरिका के राष्ट्रपति भवन की है।  


व्हाइट हाउस, अमेरिका का राष्ट्रपति भवन, न सिर्फ देश की राजनीतिक शक्ति का केंद्र है, बल्कि कई रहस्यों और कहानियों का भी खजाना है। इनमें से एक सबसे चर्चित कहानी है भूतों की कहानी। कहा जाता है कि व्हाइट हाउस में कई आत्माएं भटकती हैं, जिनमें से सबसे प्रसिद्ध हैं पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन।

व्हाइट हाउस न सिर्फ किसी अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास है बल्कि एक भूतिया जगह भी है।

व्हाइट हाउस में आज भी अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का भूत है। लिंकन के भूत को व्हाइट हाउस घोस्ट के नाम से भी जानते हैं।  

कहते हैं कि जब से लिंकन की मौत हुई है तब से ही व्हाइट हाउस एक भूतिया जगह में तब्दील हो गया है। लिंकन की मौत प्राकृतिक नहीं थी और उनकी गोली मारकर हत्या की गई थी। 

उनके दोस्त वार्ड हिल लैमन ने एक बार बताया था कि लिंकन को तीन दिन पहले ही अपनी हत्या का आभास हो गया था।

लिंकन ने सपने में अपनी हत्या देिखी थी। लिंकन केबॉडीगार्ड ने ही उन्हें मार डाला था। लिंकन के भूत का जिक्र सबसे पहले एक फोटोग्राफ में मिलता है।

लिंकन की पत्नी मैरी टॉड लिंकन ने जब एक फोटो खिंचवाई तो उस फोटो में उनके कंथे पर हाथ रखे हुए भूत को देखा जा सकता है। इसके अलावा कई पूर्व राष्ट्रपतियों ने भी लिंकन के बेडरूम से कभी चलने तो कभी बात करने की आवाजें आने की बात कही है। 

पूर्व राष्ट्रपति एलेनॉर रूजवेल्ट की माने तो उन्होंने व्हाइट हाउस में पूरे दिन लिंकन की मौजूदगी महसूस की थी। लिंकन के भूत की बात सिर्फ कुछ ही लोगों को पता रहती अगर ब्रिेन के पूर्व पीएम विंस्टन चर्चिल व्हाइट हाउस में न रुकते। 

चर्चिल ने कहा था कि जिस कमरे में वह रुके थे वहां पर एक कोने में आग जल रही थी। लिंकन ठीक उसी जगह पर खड़े थे। 

चर्चिल ने तो यहां तक कहा था कि उन्होंने लिंकन को मुस्कुराते हुए देखा था और फिर थोड़ी दर बाद वह गायब हो गए थे। 


लिंकन के अलावा, व्हाइट हाउस में अन्य भूतों की भी (Ghost story in hindi) कहानियां प्रचलित हैं। इनमें शामिल हैं:

डॉलली मैडिसन की आत्मा:

राष्ट्रपति जेम्स मैडिसन की पत्नी, डॉलली मैडिसन को 1814 में अंग्रेजों के हमले के दौरान व्हाइट हाउस से भागना पड़ा था। कहा जाता है कि उनकी आत्मा अब भी व्हाइट हाउस में भटकती है, कभी दरवाजे खोलती है तो कभी पियानो बजाती है।

एंड्रयू जैक्सन की आत्मा: 

राष्ट्रपति एंड्रयू जैक्सन को अपने तेज गुस्से के लिए जाना जाता था। माना जाता है कि उनकी आत्मा अब भी व्हाइट हाउस में मौजूद है और कभी-कभी गुस्से से दरवाजे पटकती है या चीजों को हिलाती है।

थियोडोर रूजवेल्ट की आत्मा:

राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट को उनके जोरदार हंसने के लिए याद किया जाता है। कुछ लोगों का दावा है कि उन्होंने व्हाइट हाउस में देर रात उनकी हंसी सुनी है।

हालांकि इन कहानियों के पीछे कोई ठोस सबूत नहीं है, लेकिन कई लोगों ने अपनी अनुभवों को साझा किया है। कुछ लोगों ने तस्वीरों में अजीब रोशनी देखने का दावा किया है, तो कुछ ने unexplained आवाजें सुनी हैं। यहां तक कि कुछ राष्ट्रपतियों ने भी इन अनुभवों की बात स्वीकार की है।


चाहे इन कहानियों में सच्चाई हो या न हो, यह व्हाइट हाउस को और भी रहस्यमय और दिलचस्प बना देती हैं। ये कहानियां अमेरिकी इतिहास और लोककथाओं का एक संगम हैं, जो व्हाइट हाउस को सिर्फ एक राजनीतिक केंद्र से कहीं ज्यादा बना देती हैं।

हालांकि सन 1980 के बाद से किसी ने राष्ट्रपति का भूत तो नहीं देखा लेकिन लोगों का मानना है कि आज भी लिंकन की आत्मा व्हाइट हाउस में भटकती है।

आप हमें अपने विचार देकर बताएं, कि आपको यह डरावनी कहानी कैसी लगी। Shayaribell को फॉलो करें ताकि आप और ऐसी भूत, प्रेम और मोटिवेशन कहानियों को पढ़ सकें।  


शेयर करें!

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *