Best Hindi Poem for Kids | बच्चों के लिए कविताएँ
Best Hindi Poem for kids: इस लेख में बच्चों की सबसे पसंदीदा हिंदी कविताओं का संग्रह है। ये Kids Poem in Hindi बहुत लोकप्रिय हैं।
इन कविताओं में बच्चों की मानसिकता को पूरी तरह से ध्यान में रखा गया है। ये कविताएँ बच्चों के लिए सरल और मनमोहक हैं। आजकल स्कूलों में बच्चों के लिए हिंदी काव्य पाठ का आयोजन बहुत आम हो गया है। यहां दी गई Hindi Poem for Kids बच्चों के लिए उपयोगी हो सकती हैं।
Page Contents
Short Hindi Poem for Kids — चिड़ियाँ हमें जगाती हैं
चिड़ियाँ हमें जगाती हैं,
रोज सुबह उठ जाती हैं।
फिर वो दाना चुगनें जाती हैं,
समय समय पर घर आती हैं।
अपने बच्चों को दाना भी खिलाती हैं,
तिनका बीनकर घोसला बनाती है।
फिर शाम ढले नित्य एक समय से,
सोने को वो जाती हैं।
Hindi Poem for Kids — गरम गरम लड्डू सा सूरज
गरम गरम लड्डू सा सूरज,
लिपटा बैठा लाली में,
सुबह सुबह रख आया कौन,
इसे आसमान की थाली मे।
मूंदी आँख खोली कलियों ने,
बागों में रंग बिरंगे फूल खिलाए,
चिड़ियों ने नया गान सुनाया,
भंवरों ने पंखों से ताली बजाई।
फुदक फुदक कर रंग बिरंगी,
तितलियों की टोली आई,
पंख फैलाकर मोर ने नाच दिखाएं,
तो कोयल ने भी कुक बजाई।
उठो उठो अब देर ना हो जाए,
कहीं सुबह की रेल निकल न जाए,
अगर सोते रह गए तो,
आगे नहीं बढ़ पाएंगे।
Best Hindi Poem for kids — छुक छुक करती रेलगाड़ी आयी
छुक छुक करती रेलगाड़ी आयी,
पो पो पी पी सीटी बजाती आयी,
इंजन है इसका भारी-भरकम।
पास से गुजरती तो पूरा स्टेशन हिलाती,
धमधम धमधम धमधम धमधम,
पहले धीरे धीरे लोहे की पटरी पर चलती।
फिर तेज गति पकड़ कर छूमंतर हो जाती,
लाल बत्ती पर रुक जाती,
हरी बत्ती होने पर चल पड़ती।
देखो देखो छुक छुक करती रेलगाड़ी,
काला कोट पहन टीटी इठलाता,
सबकी टिकट देखता फिरता।
भाग भाग कर सब रेल पर चढ जाते,
कोई टूट न पाए इसलिए,
रेलगाड़ी तीन बार सीटी बजाती।
छुक छुक करती रेलगाड़ी आयी।
Hindi Poem for Kids — चिड़िया के थे बच्चे चार
चिड़िया के थे
बच्चे चार,
निकले घर से
पंख पखार।
पूरब से
पश्चिम को आए,
उत्तर से
दक्षिण को जाएं।
उत्तर दक्षिण
पूरब पश्चिम,
देख लिया
हमने जग सारा।
अपना घर
खुशियों से भरा,
सबसे न्यारा
सबसे प्यारा।
Motivational Hindi Poem for Kids — नदी के जैसे सरल बनो
नदी के जैसे सरल बनो,
पर्वत से तुम अडिग रहो।
सूरज जैसी आभा वाले,
चंदा जैसे शालीन बनो।
करो उपकार वृक्ष के जैसे,
परिश्रम करो तुम चींटी जैसा।
यह छः बातें जो तुम अपनाओ,
जग में ऊँचा नाम कमाओ।
Small Poem in Hindi — गोल गोल यह लाल टमाटर
गोल गोल यह लाल टमाटर
होते जिससे गाल टमाटर।
खून बढ़ाता लाल टमाटर
फूर्ति लाल लाल टमाटर।
स्वास्थ्या बनाता लाल टमाटर
मस्त बनाता लाल टमाटर।
हम खाएँगे लाल टमाटर
बन जाएँगे लाल टमाटर।
Hindi Rhymes for Kids — तितली रानी बड़ी सयानी
तितली रानी बड़ी सयानी,
रंग बिरंगे फूलों पर जाती है।
फूलों से रंग चुरा कर,
अपने पंखों को सजाती है।
कोई हाथ लगाए,
तो छूमंतर हो जाती है।
पंखों को फड़फड़ा कर,
हर फूल पर वो मंडराती है।
घूम-घूम कर सारे फूलों की,
खुशबू वो ले जाती है।
फूलों का मीठा रस पीकर,
दूर जाकर पंखों को सहलाती है।
रंग बिरंगी तितली रानी,
बड़ी सयानी।
New Hindi Rhymes — आओ हम सब झूला झूलें
आओ हम सब झूला झूलें
पेंग बढ़ाकर नभ को छूलें।
है बहार सावन की आई
देखो श्याम घटा नभ छाई।
अब फुहार पड़ती है भाई
ठंडी – ठंडी अति सुखदायी।
आओ हम सब झूला झूलें
पेंग बढ़ाकर नभ को छूलें।
कुहू – कुहू कर गाने वाली
प्यारी कोयल काली – काली।
बड़ी सुरीली भोली – भाली
गाती फिरती है मतवाली।
हम सब भी गाकर झूलें
पेंग बढ़ाकर नभ को छूलें।
मोर बोलता है उपवन में
मास्त हो रहा है नर्तन में।
चातक भी बोला वन में
आओ हम सब झूला झूलें
पेंग बढ़ाकर नभ को छूलें।
Poem in Hindi for Kids — देखो देखो कालू मदारी आया
देखो देखो कालू मदारी आया,
संग में अपनी बंदरिया लाया।
डम डम डम डम डमरू बजाया,
यह देख टप्पू चिंटू-पिंटू आया।
सुनीता पूजा बबीता आयी,
देखो देखो कालू मदारी आया।
फिर जोर-जोर से मदारी ने डमरू बजाया,
बंदरिया ने उछल कूद पर नाच दिखाया।
उल्टा पुल्टा नाच देख कर सब मुस्कुराए,
फिर सब ने जोर-जोर से ताली बजाई।
देखो देखो कालू मदारी आया,
संग में अपनी बंदरिया लाया।
Hindi Nursery Rhymes — मछली जल की रानी है
मछली जल की रानी है,
जीवन उसका पानी है,
हाथ लगाओ तो डर जायेगी,
बहार निकलो मर जायेगी,
पानी में डालो तो तार जाएगी।
Read also:-
Hindi Poems on Life | जिंदगी पर हिंदी कविताएँ |
Shivratri Poems In Hindi | शिवरात्रि पर कविता 2024 | शिव पर कविता
Maa poem in hindi – माँ पर कविता
आपको यह Best Hindi Poem for Kids बच्चों की कविताएं पोस्ट कैसी लगी, हमे Comments करके ज़रूर बताए। इसे अपने Facebook दोस्तों के साथ Share जरुर करे। ऐसी ही कविताएं पढ़ने के लिए Shayaribell को फॉलो जरूर करें।
Hindi rhymes – hindi kids songs and nursery rhymes collection · Main Tota Hare Rang Ka | Hindi Rhymes | मैं तोता मैं तोता | Hindi Rhymes For Kids |