Shivratri Poems In Hindi | शिवरात्रि पर कविता 2024 | शिव पर कविता 

शेयर करें!

Shivratri Poems In Hindi शिवरात्रि पर कविता (poem on shiva) और maha shivratri status & poem

Shivratri Poems In Hindi
Shivratri Poems In Hindi

Lord Shiva Poem – हर हर महादेव! दोस्तों, आज हम शिवरात्रि के अवसर पर Lord Shiva Poem लाये हैं! इसमें bhagwan Shiva का गुणगान किया गया है! आशा करती हूँ कि ये hindi kavita आपको ज़रूर पसंद आयेगी!

ये भी पढ़ें:- Shivratri: Lord Shiva Poem | शिव ही शक्ति है अर्धनारीश्वर



उसका तो ढंग निराला है
बाबा मेरा भोला भाला है

सर पर धारण की है गंगा
गले में नाच रहे हैं भुजंगा
माथे पर शोभित है चंदा
वनों में घूमे, मस्त मलंगा
पी लिया विष का प्याला है
बाबा मेरा भोला भाला है…

पर्वत पर डाला है डेरा
भूतों के संग करता बसेरा
भस्म लगाए, वो धूनी रमाए
श्मशानों में लगाता फेरा
ऐसा मेरा डमरू वाला है
बाबा मेरा भोला भाला है…

मन की सारी पूरी करता
झोली खुशियों की है भरता
सबके दुखों को भी है हरता
हर पल सबकी रक्षा करता
वो तो दीन दयाला है
बाबा मेरा भोला भाला है…


महा शिवरात्रि की शुभकामना !

ये कविता shivaji poem in hindi नामक bhagwan shankar ji पर आधारित है! हम आशा करते है आपको ये shivji poem in hindi पसंद आई होगी!

हर हर महादेव!

By:- Minakshi Kundu
Image credits:- Canva.com


शेयर करें!

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *