Short Poem in Hindi | बदलती दुनिया पर कविता

शेयर करें!

Short Poem in Hindi: नमस्कार दोस्तों, आज की इस छोटी सी हिंदी कविता में हम सब के जीवन का सच लिखा है। यह दुखद हिंदी कविता ( sad poem in hindi ) हमें बताती है कि बदलती दुनिया में हम सब कितने व्यस्त हैं। हमारे पास अपनों से मिलने का समय भी नहीं है।


Short Poem in Hindi

Short Poem in Hindi

जिंदगी से जिंदगी के फासले बढ़ते जा रहे हैं 
दिलों में सबके नफरत के दीए जलते जा रहे हैं 
हर कोई जीना चाहता है इस जहां में,
पर इस दुनिया में जीने के ढंग बदलते जा रहे हैं।  

अपनों से अपने बिछड़ते जा रहे हैं 
सभी आंखों से आंसू छलकते जा रहे हैं
रहना सभी साथ चाहते हैं इस जहां में,
पर सभी के रहने के ठिकाने बदलते जा रहे हैं। 


इस कविता को भी पढ़ें :- चेहरे पर चेहरा लगाए घूम रहा है आदमी


दिलों से विश्वास अब टूटते जा रहे हैं
हाथों से हाथ भी छोड़ते जा रहे हैं 
सच पर चलना हर कोई चाहता है जहां में,
पर सच्चाई के रास्ते बदलते जा रहे हैं। 


यह कविता भी पढ़ें :- प्यार जब जिस्म की चीखों में दफ़न हो जाये / कुमार विश्वास


By:- Sunny Verma 

Image credit:- canva

आज की हमारी Hindi life poem “बदलती दुनिया” आपकोकैसी लगी? हमे comments करके जरुर बताएँ! Read more Hindi poetry, Hindi Shayari, Hindi Kavita, article, motivational story, quotes, thoughts, and inspire poem on shayaribell.com

धन्यवाद !


शेयर करें!

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *