महिला दिवस हिंदी शायरी | Women’s Day Shayari in Hindi
Women’s day shayari:- 8 मार्च 2022 को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 (International Womens Day 2022 ) मनाया जाएगा। ऐसे में अक्सर हर कोई जीवन की सबसे खास और प्यारी महिला को शुभकामनाएं और बधाई संदेश भेजना चाहता है। यदि आप अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किसी विशेष के साथ अपने हार्दिक विचार साझा करना चाहते हैं, तो हमारे यहां महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के बारे में विशेष शायरी है। (Womens Day Shayari in Hindi ) जिन्हें भेजकर आप अपनों को स्पेशल फील करवा सकते हैं।

महिलाओं के सम्मान में शायरी – Women’s day shayari in hindi
–1–
दिन की रोशनी ख्वाबों को बनाने मे गुजर गई,
रात की नींद बच्चे को सुलाने मे गुजर गई,
जिस घर मे मेरे नाम की तख्ती भी नहीं,
सारी उम्र उस घर को सजाने में गुजर गई।
महिला दिवस की हार्दिक बधाई
——————–
–2–
बेटी-बहु कभी माँ बनकर,
सबके ही सुख-दुःख को सहकर,
अपने सब फर्ज निभाती है,
तभी तो नारी कहलाती हैं।
हैप्पी विमेंस डे
——————–
–3–
हर दिन होना चाहिए नारी के नाम,
क्योंकि बिना रुके करती है वो हर काम।
महिला दिवस की हार्दिक बधाई!
——————–
–4–
घर को स्वर्ग बनाती नारी,
घर की इज्जत होती नारी,
देव भी करते जिसकी पूजा,
ऐसी प्यारी मूरत है नारी।
हैप्पी विमेंस डे
——————–
–5–
मुस्कुराकर, दर्द भूलकर
रिश्तों में बंद थी दुनिया सारी
हर पग को रोशन करने वाली
वो शक्ति है एक नारी।
महिला दिवस की शुभकामनाएं!
——————–
–6–
लड़कियों के ख्वाब आसमान से भी
ऊपर जाते है, पर कुछ घरों में आज
भी हर रास्ते रसोई घर तक जाते है।
महिला दिवस की शुभकामनाएँ!
——————–
–7–
जिसने बस त्याग ही त्याग किए,
जो बस दूसरों के लिए जिए,
फिर क्यों उसको धिक्कार दो,
उसे जीने का अधिकार दो।
महिला दिवस की शुभकामनाएं!
महिलाओं के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। समाज के लिए उनके महत्वपूर्ण योगदान को भुलाया नहीं जाना चाहिए और समाज हम सभी से बना है। यदि हम महिलाओं का सम्मान करते हैं, तो हम एक सुंदर समाज का निर्माण कर सकते हैं। इस लेख में हमने महिलाओं के सम्मान में शायरी और कोट्स लिखे है। उम्मीद करते है आपको पसंद आए होंगे।
Image Credit:- Canva